41 साल पुरानी NCC यूनिट बंद, देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल से लगाई बहाली की गुहार || livelagatar
बुंडू के पीपीके कॉलेज में 41 साल से संचालित एनसीसी यूनिट बंद होने का मामला राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तक पहुंच गया है। JLKM के उपाध्यक्ष और छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने ज्ञापन सौंपकर यूनिट की बहाली की मांग की। उन्होंने विश्वविद्यालय की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे ग्रामीण छात्रों के अवसर प्रभावित होंगे। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।