जमीन हमारी, रोजगार कहां? जयराम महतो ने विस्थापितों के हक में भरी हुंकार || livelagatar news ||
विधायक जयराम महतो ने बोकारो के विस्थापितों के हक और रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने उद्योगों के लिए अपनी जमीन दी, उन्हें रोजगार के लिए संघर्ष नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीन के बदले नौकरी देने के वादे पर प्रबंधन को जवाब देना होगा। जयराम महतो ने अप्रेंटिस पूरा कर चुके युवाओं को रोजगार देने, विस्थापित परिवारों का सर्वे कराने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए विधानसभा के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही।