Search

रूपी सोरेन के दशकर्म को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 13 IPS और 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के दशकर्म को लेकर रामगढ़ के नेमरा में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आज दशकर्म और कल ब्रह्मभोज का आयोजन होगा। कार्यक्रम में राज्यभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 13 आईपीएस, 40 से अधिक डीएसपी स्तर के अधिकारी और 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गोला डीवीसी चौक से नेमरा तक करीब 30 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। बड़े वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोकने के साथ लोगों की आवाजाही के लिए 340 ऑटो और 16 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही