लकड़ी और नारियल से तैयार अनोखा पंडाल, कांतारा फिल्म की थीम ने खींचा ध्यान || livelagatar news ||
रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जो फिल्म कांतारा की थीम से प्रेरित है। इस पंडाल को बनाने में करीब तीन से चार महीने लगे हैं। सूखी लकड़ियों, नारियल और प्राकृतिक सामग्री से तैयार इसकी हस्तनिर्मित सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है। पंडाल देखने के लिए परिवारों के साथ लोग पहुंच रहे हैं। यहां खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं। देखिए रिया किसपुटा की खास ग्राउंड रिपोर्ट, LIVE LAGATAR पर।