गिरिडीह उपचुनाव तय करेगा टाईगर जयराम का जलबा ! सुदेश महतो की कुब्बत और JMM और BJP का सियासी जमीन
सुदिव्य कुमार सोनू की मौत के बाद गिरिडीह पर सबकी नजर बनी हुई है, भाजपा की रणनीति दो बार के सियासी शिकस्त के बाद जीत का परचम लहराने की है, निर्भय शाहबादी के रुप में उसके बाद एक बेहद मजबूत चेहरा है, तो झामुमो के तरकश में सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी के रुप में तरकश का तीर है, उधर टाईगर जयराम महतो की रणनीति भी इन दोनों सियासी पार्टियों के वोट बैंक में सेंधमारी करते हुए अपने अस्तित्व का एहसास करवाना है, लेकिन सबसे बड़ी परीक्षा आजसू प्रमुख सुदेश महतो की है, जिस तरीके से इचागढ़ में भाजपा ने आजसू को जख्म दिया है, सुदेश महतो के पास एक अवसर है कि वह इस जख्म का सियासी जवाब दें, लेकिन उसके भी बड़ा सवाल यह है कि क्या सुदेश महतो यह जोखिम लेने की स्थिति में है. क्या वह दोस्ती से दुश्मनी की ओर इतना आगे बढ़ सकते हैं.