Search

UGC ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट की जारी, झारखंड की दक्ष यूनिवर्सिटी भी शामिल

Lagatar Desk :    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर में संचालित 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की अपडेटेड लिस्ट जारी की है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान यूजीसी अधिनियम, 1956 का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से डिग्रियां दे रहे हैं.

 

 

यूजीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचीबद्ध संस्थान न तो अधिनियम की धारा 2 (एफ) या धारा 3 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त हैं और न ही एआईसीटीई या किसी अन्य वैधानिक निकाय से अनुमोदित हैं.

 


जारी सूची में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के संस्थानों के नाम शामिल हैं. झारखंड के रांची स्थित दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल एंड लाइफ स्किल एजुकेशन) को भी फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में रखा गया है.

 

आयोग ने दोहराया है कि इन संस्थानों द्वारा अब तक जारी की गई कोई भी डिग्री/डिप्लोमा मान्य नहीं है. साथ ही छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की गई है कि वे प्रवेश लेने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय की मान्यता की जानकारी यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.ac.in पर चेक कर लें.

 

यूजीसी ने चेतावनी दी है कि स्वयंभू (सेल्फ-स्टाइल्ड) विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने से छात्रों का भविष्य और करियर गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है.

 

Uploaded Image

 

फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची 

1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (A.I.I.P.H.S.) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी


2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड


3. यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी


4. वोकशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली


5. ए.डी.आर.-सेंट्रिक जुरिसडिक्शन यूनिवर्सिटी


6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग


7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट


8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी)


9. वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी


10. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग


11. मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी


12. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन


13. सेंट जॉन यूनिवर्सिटी


14. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रॉफेटिक मेडिसिन (I.I.U.P.M.)


15. राजा अर्विंद यूनिवर्सिटी


16. नेशनल वर्किंग एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी


17. इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन


18. इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च


19. गांधी हिंदी विद्यापीठ


20. महात्मा टेक्निकल (प्राइवेट) यूनिवर्सिटी


21. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी)


22. भारतीय शिक्षा परिषद


23. श्री बोधि अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन


24. राज लक्षणमण कॉलेज ऑफ एजुकेशन


25. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डिम्ड यूनिवर्सिटी


26. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया


27. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन


28. मैग्ना एंड आर्ट यूनिवर्सिटी


29. सर्वो भारतीय शिक्षा पीठ


30. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी


31. राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट


32. दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल एंड लाइफ स्किल एजुकेशन)

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp