Search

आयकर छापा में मिले डिलिजेंट सर्विसेज के ठिकानों से हाईमास्ट लाइट लगाने में गड़बड़ी के दस्तावेज

Ranchi: आयकर विभाग द्वारा जारी छापेमारी के दौरान डिलिजेंट सर्विसेज के ठिकाने से हाई मास्ट लाइट लगाने में हुई गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. मामले में इस प्रतिष्ठान के मालिक सम्राट से गहण पूछताछ जारी है. इस कंपनी ने बोकारो जिले में करीब 180 से ज्यादा हाई मास्ट लाइट लगाने का काम किया है.
 
आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने डीएमएफटी घोटाले की जांच के दौरान रांची के डिलिजेंट सर्विसेज को भी छामेपारी के दायरे में शामिल किया है. इस कपंनी का पता लाइन टैंक रोड स्थित वाटिका अपार्टमेंट दर्ज है. छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज से इस बात की जानकारी मिली है कि इस प्रतिष्ठान ने बोकारो जिले में DMFT से करीब 180 से ज्यादा हाइ मास्ट लगाया है.

इसके लिए उसे करीब 19 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.  जांच के दौरान बाजार से ज्यादा कीमत पर हाइ मास्ट लाईट खरीदे जाने से संबंधित सबूत मिले हैं. इस प्रतिष्ठान को हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए करीब 10 वर्क ऑर्डर जारी किया गया था.

आयकर विभाग द्वारा DMFT घोटाले में जारी छापेमारी के दौरान कई ठिकानों से सामग्रियों की आपूर्ति किये बिना ही भुगतान करने के मामले भी पकड़ में आये हैं. अब तक की जांच के दौरान मिले दस्तावेज से इस तरह के मामलों में भुगतान के तत्काल बाद उसके एक बड़े हिस्से का निकाल लिया गया है. इस निकासी को संदेह की नजर से देखा जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही