Search

 
 
 

बिहार: आयकर छापा में पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों से 85 लाख नकद मिले

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (पटना) द्वारा पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापामारी के दौरान अब तक 85 लाख रुपये नकद मिले हैं.
 

Bihar : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (पटना) द्वारा पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापामारी के दौरान अब तक 85 लाख रुपये नकद मिले हैं. इसमके अलावा निवेश संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. इस ग्रुप द्वारा रियल स्टेट के अलावा चावल और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाता है.

 

आयकर विभाग ने सुबह करीब सात बजे इस ग्रुप के कटिहार, पूर्णिया, सुपौल स्थित कुल 14 ठिकानों पर छापा मारा. पैनोरमा ग्रुप का मुख्य कारोबार रियल स्टेट से संबंधित है. इस ग्रुप द्वारा कई आवासीय और व्यावसायिक भवन का निर्माण और बिक्री की जा चुकी है.

 

ग्रुप के कई प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन भी है. इस ग्रुप ने रियल स्टेट के अलावा चावल, अस्पताल का कारोबार भी शुरू किया है. ग्रुप का GANGEZ नाम का राइस मिल भी है.

 

इसके अलावा ग्रुप द्वारा सीमांचल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, सीमांचल वेंचर प्राइवेट लिमिटेड और कविता ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड सहित कुछ अन्य कंपनियों के नाम से व्यापारिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है.

 

ग्रुप द्वारा पैनोरमा फाउंडेशन एंड सोशनल वेलफेयर नामक संस्था के माध्यम से अस्पताल का संचालन किया जाता है. आयकर विभाग ने पैनोरमा ग्रुप से प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा के आला ग्रुप के अंकित मिश्रा, सोनाली चक्रवर्ती, संगीता कुमारी, विक्रम भगत, नंदन कुमार झा, जयनंद नारायण झा सहित अन्य लोगों को छापेमारी के दायरे में रखा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही