Search

 
 
 

कोडरमा में महिलाओं की रही ज्यादा भागेदारी, 59.08% हुआ मतदान

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. कोडरमा जिले के 3 शहरी क्षेत्र नगर पंचायत कोडरमा, डोमचांच और नगर परिषद झुमरीतिलैया में लोगों ने जमकर वोटिंग की. जानकारी के मुताबिक तीनों निकाय क्षेत्रों में कुल 59.08% मतदान हुआ.
 

Koderma: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. कोडरमा जिले के 3 शहरी क्षेत्र नगर पंचायत कोडरमा, डोमचांच और नगर परिषद झुमरीतिलैया में लोगों ने जमकर वोटिंग की. जानकारी के मुताबिक तीनों निकाय क्षेत्रों में कुल 59.08% मतदान हुआ. जिसमें  58.04% पुरुष व 60.13% महिलाओं ने मतदान किया.


नगर परिषद झुमरीतिलैया में कुल मतदाताओं की संख्या 72,256 है जिसमें 43,933 मतदाताओं ने वोटिंग की. इसमें महिला वोटरों की संख्या 21,895 रही. वहीं पुरुष वोटरों की संख्या 22038 रही. वोट प्रतिशत की बात करें तो 60.35% पुरुष व 61.27% महिलाओं ने मतदान किया.

 

कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 22,233 है. जिसमें 12789 वोटरों ने अपने मतों का प्रयोग किया. इसमें महिला वोटरों की संख्या 6663 और पुरुष वोटरों की संख्या 6126 है. वोट प्रतिशत में देखे तो 59.57% महिला और 55.45% पुरुष वोटरों ने मतदान किया.

 

डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के कुल वोटरों की संख्या 19,729 है. जिसमें से 10,754 वोटरों ने मतदान किया. इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 5122 और महिला वोटरों की संख्या 5632 है. प्रतिशत में बात करें तो, 52.32% पुरुष और 56.66% महिलाओं ने मतदान किया. तीनों क्षेत्र के आंकड़े में महिलाओं ने सबसे अधिक मतदान किए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही