Search

 
 
 

सरायकेला: ‘पहले मतदान फिर कन्यादान’, लाल-जोड़े में मतदान करने पहुंची दुल्हन

मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है. झारखंड में नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का उपयोग किया. इसी कड़ी में जिले के सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में एक दुल्हन ने लाल-जोड़े में ही पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान कर अपने जिम्मेवारी का निर्वहन किया.
 

Saraikela: मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है. झारखंड में नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का उपयोग किया. इसी कड़ी में जिले के सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में एक दुल्हन ने लाल-जोड़े में ही पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान कर अपने जिम्मेवारी का निर्वहन किया. जिसने साबित किया कि पहले ‘पहले मतदान फिर कन्यादान’ जरूरी है.

 

दरअसल, सोमवार को पूरे झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर मतदान किया गया. सरायकेला के मदन मुखी की पुत्री कुमकुम मुखी का विवाह रविवार की रात को था. रात में विवाह के सभी रश्मों पूरे किए गए. सोमवार की सुबह में कन्यादान के बाद कुमकुम मुखी की विदाई होनी थी. विदाई से पहले कुमकुम मुखी लाल-जोड़े में इंद्रटांडी स्थित बूथ पहुंची और मतदान किया. जिसके बाद घर में कन्यादान के रश्म को निभाया गया.

 

दुल्हन के परिधान में पहुंचे कुमकुम मुखी को देखकर लोगों में जिज्ञासा और उत्सुकता बढ़ गई. लोगों ने कुमकुम मुखी की लोकतंत्र के प्रति जिम्मेवारी को सराहा. साथ ही उसके मतदान करने से गांव के मतदाता भी सक्रियता से पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया. कन्यादान से पूर्व मतदान करने का यह वाक्या सरायकेला में चर्चा का विषय बन गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही