Search

 
 
 

झारखंड के मौसम का मिजाज बदला, तेज आंधी व बारिश शुरू

मौसम विभाग ने अलर्ट किया था कि 23  व 24 फरवरी को तेज आधी बारिश होगी. सोमवार को दिन भर बादल छाये रहे. रात आठ बजे के करीब तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. तेज आँधी की वजह से धूल उड़ने लगे. आमों का मंजर गिरने लगे हैं.
 

Ranchi: राजधानी सहित झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार रात करीब 8 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बूंदा-बांदी शुरू हो गई. ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने अलर्ट किया था कि 23 व 24 फरवरी को तेज आंधी व बारिश हो सकती है. सोमवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे. इसके बाद रात 8 बजे के करीब तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी.

 

जानकारी के मुताबिक, चतरा, हजारीबाग, लातेहार में भी बारिश शुरू हो गई है. तेज आंधी की वजह से धूल उड़ने लगे. आमों का मंजर गिरने लगे.


बारिश की वजह से अचानक तापमान में कमी आयी है. तापमान में कमी अगले दो दिन तक जारी रह सकती है. मौसम विभाग ने 24 फरवरी यानी मंगलवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान जताया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही