Search

 
 
 

लातेहार निकाय चुनावः औसतन 65.99 फीसदी मतदान

डीसी ने बताया कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 11.1 %, सुबह 11 बजे तक  27.1% व दोपहर 1 बजे तक 41.99% मतदान हुआ था. वहीं, दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 55.00 रहा और मतदान समाप्ते होने तक मतदान बढ़कर 65.99% पर पहुंच गया
 

Latehar : लातेहार जिले में सोमवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदान समाप्ति तक जिले में औसतन 65.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यह जनकारी डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव ने सोमवार की शाम राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रेसवार्ता में दी. 


डीसी ने बताया कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 11.1 %, सुबह 11 बजे तक  27.1% व दोपहर 1 बजे तक 41.99% मतदान हुआ था. वहीं, दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 55.00 रहा और मतदान समाप्ते होने तक मतदान बढ़कर 65.99% पर पहुंच गया. नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं. बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी.  व्हीलचेयर, रैंप, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक, लातेहार में बनाए गए मतगणना केंद्र पर होगी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही