Search

राज्य में 61.84 प्रतिशत मतदान, रांची में सबसे कम 43.28 प्रतिशत: अलका तिवारी

Ranchi : राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में शाम पांच बजे तक कुल 61.84 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे कम रांची में मतदान हुआ है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने यह जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में कुल 61.84 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिलों से मिले इन आंकड़ों में मामूली तब्दीली की संभावना रहती है. चुनाव में मतदान के प्रतिशत से संबंधित अंतिम आंकड़ा सभी स्तर के अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होता है.

 

चुनाव से जुड़े सभी सक्षम स्तर के पदाधिकारियों की रिपोर्ट कल तक आने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि राज्य के शहरी स्थानीय निकायों में सबसे कम मतदान रांची में हुआ है. रांची में सिर्फ 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp