Search

 
 
 

पलामू निकाय चुनावः जिले में 64.01% वोटिंग

कायवार वोटिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के छतरपुर नगर परिषद क्षेत्र में सर्वाधिक 68.45% मतदान हुआ. विश्रामपुर 67.85% के साथ दूसरे स्थान पर रहा. हरिहरगंज में 65.24% और हुसैनाबाद में 60.03% मतदान हुआ. वहीं, मेदिनीनगर नगर निगम में 58.46% मतदान दर्ज किया गया.
 

Medininagar : पलामू जिले में सोमवार को हुए नगर निकाय चनाव इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में काभी उत्साह दिखा. मतदान समाप्ति तक जिले के सभी नगर निकायों में औसतन 64.01% मतदान दर्ज किया गया.

 

सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा. शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई. कई बूथों पर शाम तक लंबी कतारें देखी गईं. महिला व युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह नजर आया.

 

निकायवार वोटिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के छतरपुर नगर परिषद क्षेत्र में सर्वाधिक 68.45% मतदान हुआ. विश्रामपुर 67.85% के साथ दूसरे स्थान पर रहा. हरिहरगंज में 65.24% और हुसैनाबाद में 60.03% मतदान हुआ. वहीं, मेदिनीनगर नगर निगम में 58.46% मतदान दर्ज किया गया.


पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मामूली घटनाओं को छोड़ कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मतदान समाप्त होने के बाद मतदान कर्मी ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री के साथ रिसीविंग सेंटर के लिए रवाना हो गए. अब 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर सबकी निगाहें टिकी हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही