Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम में 46.98%, चिरकुंडा नगर परिषद में 61.40% वोटिंग

शाम 5 बजे तक धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 46.98%, जबकि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में 61.40% मतदान दर्ज किया गया. कई मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के बाद भी टोकन लेकर कतार में लगे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
 

Dhanbad : धनबाद जिले में सोमवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 46.98%, जबकि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में 61.40% मतदान दर्ज किया गया. कई मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के बाद भी टोकन लेकर कतार में लगे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह जानकारी डीस आदित्य रंजन ने देर शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सभी बूथों से मतदान की अंति सूचना के बाद मतदान प्रतिशत में कुछ वृद्धि हो सकती है.


डीसी ने बताया कि अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार, शाम 5 बजे तक धनबाद नगर निगम में 4,22,790 व चिरकुंडा नगर परिषद में 22,704 मतदाताओं ने वोट डाले. मतदान के दौरान कुछ केंद्रों पर छिटपुट घटनाएं हुईं. जिला कंट्रोल रूम पूरे समय सक्रिय रहा और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से लगातार संपर्क में रहा. कलेक्ट्रेट स्थित तीन कंट्रोल रूम से 1019 मतदान केंद्रों के पीठासीन पदाधिकारियों से समन्वय बनाए रखा गया. डीसी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मतदानकर्मियों व जनता के प्रति आभार जताया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही