Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनावः वार्ड 35 के बूथ पर सिंह मेंशन व पृथ्वी मेंशन समर्थक भिड़े, 12 से अधिक घायल

वार्ड संख्या 35 के बूथ संख्या 8 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिंह मेंशन व पृथ्वी मेंशन के समर्थक आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. कुछ देर के लिए मतदान केंद्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. मारपीट में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में सोमवार को मतदान के दौरान झरिया सिंह नगर स्थित वार्ड संख्या 35 के बूथ संख्या 8 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिंह मेंशन व पृथ्वी मेंशन के समर्थक आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. कुछ देर के लिए मतदान केंद्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. मारपीट में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.


पृथ्वी मेंशन की ओर से मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह, जबकि सिंह मेंशन की ओर से पूर्व विधायक संजीव सिंह चुनाव मैदान में हैं. दोनों गुटों के समर्थकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. घटना में सिंह मेंशन के आधा दर्जन से अधिक समर्थक घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही संजीव सिंह, इंदु सिंह की बहू आसनी सिंह ल बेटी संध्या सिंह भी मौके पर पहुंचकर अपने-अपने समर्थकों का हालचाल लिया. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में हैं.

 

मारपीट में घायल रोहित कुमार से पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मुलाकात कर सुरक्षा का आश्वासन दिया और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही.

 

वहीं, दूसरी ओर पृथ्वी मेंशन समर्थकों के भी आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज झरिया स्थित प्रसाद नर्सिंग होम में चल रहा है. मारपीट में घायल एक युवक ने आरोप लगाया कि उसने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया, जिसके बाद विरोधी पक्ष के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की.

 

इंदु सिंह की बेटी संध्या सिंह ने आरोप लगाया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था. तभी कुछ लोग लाठी-डंडा व तलवार लेकर पहुंचे और समर्थकों पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए. फिलहाल, प्रशासन मामले की जांच में जुटा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही