Search

 
 
 

कोडरमा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमाडीह गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. तालाब में डूबने से दो किशोरों और एक किशोरी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
 

Koderma : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमाडीह गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. तालाब में डूबने से दो किशोरों और एक किशोरी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

मृतकों में प्रदीप शर्मा का 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, मुकेश शर्मा का 5 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार तथा रणधीर यादव की 11 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी शामिल हैं.

 

गांव के निवासी मंटू यादव के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे. देर शाम तक जब वे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. काफी खोजबीन के बाद बच्चों का शव गांव के पास स्थित तालाब से बरामद किया गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में इसे डूबने से हुई मौत माना जा रहा है. इधर, एक ही गांव के तीन मासूमों की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही