Search

 
 
 

पलामू: तीन बच्चियों को कुएं में फेंका, दो की मौत, एक इलाजरत

थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने बताया कि दो बच्चियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बच्ची घायल है. उन्होंने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है.घटना कैसे हुई, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.
 
अस्पताल में इलाजरत तीसरी बच्ची.



Medininagar : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के मननदोहर गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. तीन बच्चियों को कुएं में फेंक दिया गया, जिसमें दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है. घायल बच्ची का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में चल रहा है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. मृत बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय प्रीति कुमारी व 6 वर्षीय सोनम उर्फ बाबू के रूप में हुई है. घायल 5 वर्षीय अंशु कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 
परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने तीनों बच्चियों को कुएं में धक्का दे दिया, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

 

थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने बताया कि दो बच्चियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बच्ची घायल है. उन्होंने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है.घटना कैसे हुई, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही