Search

 
 
 

कोडरमाः झुमरी तिलैया नप के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके बाद सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया. उन्हें उनके दायित्वों से अवगत भी कराया गया.
 

Koderma : कोडरमा की झुमरी तिलैया नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कोडरमा प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया. समारोह में सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके बाद सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया. उन्हें उनके दायित्वों से अवगत भी कराया गया.

 

जिला प्रशासन की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी गईँ. साथ ही उन्हें नगर परिषद क्षेत्र से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने, शहर के समग्र विकास व आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का सुझाव दिया गया. 

 

इस मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, बीडीओ मनोज कुमार रवि, सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही