Search

 
 
 

लोहरदगाः फर्जी GST नंबर से करोड़ों की निकासी, संयुक्त आयुक्त ने 4 प्रखंडों से मांगी रिपोर्ट

किस्को प्रखंड की पाखर पंचायत के पंचायत सचिव विश्वनाथ प्रजापति ने डीसी को आवेदन देकर संवेदक शकील अख्तर पर फर्जी जीएसटी नंबर के आधार पर भुगतान लेने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि संवेदक ने फर्जी जीएसटी नंबर (20AOTPA8861QZB) और गलत वाउचर के जरिए भुगतान कराने की कोशिश की.
 

Lohardaga : लोहरदगा जिले में फर्जी जीएसटी नंबर के जरिए करोड़ों रुपए की सरकारी राशि की निकासी का बड़ा मामला सामने आया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त ने जिले के लोहरदगा, सेन्हा, किस्को व पेशरार प्रखंड के बीडीओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.


जानकारी के अनुसार, किस्को प्रखंड की पाखर पंचायत के पंचायत सचिव विश्वनाथ प्रजापति ने डीसी को आवेदन देकर संवेदक शकील अख्तर पर फर्जी जीएसटी नंबर के आधार पर भुगतान लेने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि संवेदक ने फर्जी जीएसटी नंबर (20AOTPA8861QZB) और गलत वाउचर के जरिए भुगतान कराने की कोशिश की. विरोध करने पर पंचायत सचिव को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.


आरोप है कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच मनरेगा के तहत मिट्टी-मोरम पथ निर्माण के नाम पर चारों प्रखंडों से करीब 2.73 करोड़ रुपये का भुगतान लिया गया. हालांकि इस राशि पर लगने वाला जीएसटी सरकार के खाते में जमा नहीं किया गया.


शिकायत सामने आने के बाद राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने संबंधित प्रखंडों के बीडीओ को पत्र जारी कर उक्त जीएसटी नंबर से जुड़ी सामग्री की आपूर्ति, भुगतान और बिल-वाउचर की पूरी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.


प्रशासन अब इस पूरे मामले को संभावित वित्तीय अनियमितता मानते हुए गहराई से जांच कर रहा है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही