Search

 
 
 

धनबादः होलपैक की चपेट में आकर किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बरारी आउटसोर्सिंग में किया बवाल

अभिषेक पासवान आउटसोर्सिंग क्षेत्र से आ रहा था. इसी दौरान वह होलपैक मशीन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
 

Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित बरारी आउटसोर्सिंग में बुधवार को होलपैक की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोदी भिट्ठा निवासी अभिषेक पासवान के रूप में हुई है. हादसे के बाद क्षेत्र के ग्रीमीणों में भारी आक्रोश फैल गया. सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर आउटसोर्सिंग में कामकाज ठप करा दिया.


बताया गया कि अभिषेक पासवान आउटसोर्सिंग क्षेत्र से आ रहा था. इसी दौरान वह होलपैक मशीन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का आरोप है कि होलपैक चालक ने जानबूझकर अभिषेक को कुचल दिया. कुछ लोगों का कहना है कि अवैध कोयला ढुलाई से हादसा हुआ.


घटना के बाद इलाके में सक्रिय कोयला तस्करों में भी हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि बरारी इलाके में दो बाहुबलियों की मिलीभगत से बीसीसीएल के कोयले की बड़े पैमाने पर अवैध ढुलाई हो रही है. सूत्रों के मुताबिक लंबू पांडेय गिरोह और नटरा यादव गिरोह मिलकर आउटसोर्सिंग कोल डंप से कोयला चोरी करवा रहे हैं.

 

सीआईएसएफ जेलगोड़ा यूनिट पर उठ रहे सवाल

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेलगोडा स्थित सीआईएसएफ यूनिट कार्यालय से मात्र 500 मीटर की दूरी पर दो अवैध कोल डिपो संचालित हैं. लेकिन उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. आरोप है कि जेलगोड़ा यूनिट को मैनेज करने के लिए इस्तियाक व सिपतुलवा नामक व्यक्ति को लगाया गया है. सीआईएसएफ की टीम सिर्फ दिखावे के लिए छापेमारी करती है कंट्रोल रूम के एक चर्चित कर्मचारी तिवारी जी पर भी कोयला तस्करों से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही