Search

 
 
 

धनबादः बाघमारा की ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, 25 लाख के जेवर ले भागे चोर

दुकानदार शिवलाल स्वर्णकार ने बताया कि चोर करीब 6 किलो चांदी, 75 ग्राम सोना और लगभग 60 हजार रुपये नकद ले गए हैं. चोरी गए जेवरात और नगदी की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है. बाघमारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
 

Dhanbad : धनबाद जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा बाजार का है. चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया. घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.


जानकारी के अनुसार, हरिणा बाजार स्थित भगवती अलंकार ज्वेलरी दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे कीमती जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए. बुधवार की सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी व काउंटर से कीमती जेवरात गायब थे. उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई.


दुकानदार शिवलाल स्वर्णकार ने बताया कि चोर करीब 6 किलो चांदी, 75 ग्राम सोना और लगभग 60 हजार रुपये नकद ले गए हैं. चोरी गए जेवरात और नगदी की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है. बाघमारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही