Search

 
 
 

गैस की किल्लत से बढ़ी मुश्किल, रांची के होटल अब परोसेंगे चूल्हे पर बनी डिश

Ranchi: शहर में एलपीजी गैस की आपूर्ति की कमी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी  दिखने लगा है. गैस की आपूर्ति और समय पर नहीं मिलने से होटल संचालकों की बेचैनी बढ़ने लगी है. लगातार मीडिया संवाददाता कचहरी,जेलमोड़ और फिरायालाल चौक के आसपास के होटल,फास्फुड कॉर्नर और रेस्टोरेंट संचालकों से रुबरु हुए.
 

Ranchi: शहर में एलपीजी गैस की आपूर्ति की कमी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी  दिखने लगा है. गैस की आपूर्ति और समय पर नहीं मिलने से होटल संचालकों की बेचैनी बढ़ने लगी है. लगातार मीडिया संवाददाता कचहरी,जेलमोड़ और फिरायालाल चौक के आसपास के होटल,फास्फुड कॉर्नर और रेस्टोरेंट संचालकों से रुबरु हुए. इस दौरान होटल मालिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है.


कचहरी इलाके के कई होटल संचालकों ने बताया कि उनके पास फिलहाल तीन से चार दिन का ही गैस स्टॉक बचा है. अगर जल्द गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो होटल बंद करने की नौबत आ सकती है. इसकी वजह से कारोबार प्रभावित होगा. इसके साथ ही होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों के सामने भी संकट खड़ा हो जाएगा.

 

 

 

होटल संचालकों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गैस की सप्लाई नहीं मिल रही है. ऐसे में वे अब वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में जुट गए हैं. कई जगहों पर कोयले से खाना बनाने की तैयारी की जा रही है. 

 


संचालकों ने बताया कि रेस्टोरेंट चलाने के लिए कोयले का चूल्हा बनाया जा रहा है, ताकि किसी तरह खाना बनता रहे और रेस्टोरेंट सुचारु रुप से चलता रहे. बाजार में जला हुआ कोयला प्रति बोरा 250 से 300 रुपये तक मिल रहा है. हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी है और इससे काम चलाना भी आसान नहीं है. अगर जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो शहर के कई छोटे-बड़े होटल बंद होने की स्थिति में आ सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही