Search

 
 
 

जमशेदपुर: ट्यूशन टीचर की हैवानियत, कम नंबर आने पर भाई-बहन को पीटा; बच्ची की उंगली फ्रैक्चर

सेंट जॉन स्कूल के पास रहने वाले एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने कम अंक आने पर मासूम भाई-बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में शिक्षा को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सेंट जॉन स्कूल के पास रहने वाले एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने कम अंक आने पर मासूम भाई-बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए.

 

रिजल्ट देखते ही आपा खो बैठा शिक्षक

 

मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई निवासी तैयबा के दो बच्चे गुलाम गौश और मायरा फिरदौस बेलडीह चर्च स्कूल में पढ़ाई करते हैं. दोनों स्थानीय शिक्षक प्रभात कुमार के यहां ट्यूशन पढ़ने जाते थे. सोमवार को परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था. मंगलवार को जब दोनों बच्चे रिजल्ट लेकर शिक्षक के पास पहुंचे, तो कम अंक देखकर शिक्षक अपना आपा खो बैठा और गुस्से में दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी.

 

घर पहुंचने पर सामने आई सच्चाई

 

बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि शाम को जब वह बच्चों को ट्यूशन से लेने पहुंचीं, तो बेटा डर के मारे शिक्षक को धक्का देकर उसकी ओर भाग आया. घर पहुंचने के बाद बच्चों के शरीर पर पिटाई के गहरे निशान दिखे. बेटी की एक उंगली टूट चुकी थी. इफ्तार के समय बच्चों की यह हालत देखकर परिजन स्तब्ध रह गए. आक्रोशित परिजन पुलिस में शिकायत की तैयारी कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही