Search

 
 
 

रांची : गैंस एजेंसियों में LPG सिलेंडर के लिए भीड़, सर्वर डाउन से बढ़ी लोगों की परेशानी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर रांची पर भी पड़ रहा है. उरांव गैस डिस्ट्रीब्यूटर समेत अन्य गैंस एजेंसियों के ऑफिस में सिलेंडर की बुकिंग के लिए लोगों की भीड़ लगी है.
 

Ranchi :  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर रांची पर भी पड़ रहा है. उरांव गैस डिस्ट्रीब्यूटर समेत अन्य गैंस एजेंसियों के ऑफिस में सिलेंडर की बुकिंग के लिए लोगों की भीड़ लगी है.

 

सभी एजेंसियों के ऑफिस के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं. इस दौरान गैस-सिलेंडर को लेकर एजेंसी और उपभोक्ताओं के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने को मिल रही है. 

 

सिलेंडर लेने व बुकिंग कराने एजेंसी आ रहे उपभोक्ता

उपभोक्ताओं का कहना है कि आम तौर पर एजेंसी घर-घर सिलेंडर पहुंचाती है, लेकिन इन दिनों सिलेंडर की कमी के कारण कई दिनों पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है.  इसी वजह से लोग खुद एजेंसी के गोदाम और सेंटर पहुंचकर सिलेंडर लेने या बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं.

 

सर्वर डाउन होने के कारण बढ़ी मुश्किलें 

इधर, सर्वर डाउन होने से परेशानी और बढ़ गई है. हिंदपीढ़ी से गैस बुकिंग कराने आई महिलाओं ने बताया कि न तो ऑनलाइन और न ही मिस्ड कॉल से गैंस बुकिंग हो रही है. 

 

पहले मिस्ड कॉल करने पर उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी मैसेज आता था, लेकिन अब वह भी नहीं मिल रहा है. एजेंसी कर्मी ने बताया कि  पासबुक लॉक होने के कारण फिलहाल बुकिंग नहीं पा रहा है. सर्वर खुलने और केवाईसी अपडेट होने के बाद ही गैस बुकिंग की जा सकेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही