Search

 
 
 

बकरी पालन की वैज्ञानिक तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

रांची पशुचिकित्सा व पशुपालन महाविद्यालय में बकरी पालन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज हुआ.
 

Ranchi : रांची पशुचिकित्सा व पशुपालन महाविद्यालय में बकरी पालन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज हुआ. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्वयंसेवी संस्था प्रदान, मंझौल (बेगूसराय) द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसमें बिहार से आई 24 पशु सखियों ने भाग लिया.

 

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षण पदाधिकारी और विभागाध्यक्ष, पशु चिकित्सा व पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग के डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए.कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों को बकरी की उन्नत नस्लों, देखभाल, स्वास्थ्य संवर्धन, पोषण प्रबंधन, रोगों की रोकथाम और उपचार, डिपिंग, टीकाकरण सहित

 

Uploaded Image

 

बकरी पालन के विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी.प्रशिक्षण के दौरान बिहार से आई महिला प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए और इस तरह के कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए उपयोगी बताया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही