Search

 
 
 

लोहरदगा : 35 डिसमिल में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट, घर से 1.53 किलो अफीम व दो बंदूक बरामद

लोहरदगा पुलिस ने अवैध अफीम की खेती व भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कुडू थाना क्षेत्र में 35 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से लगी अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट किया गया.
 

Lohardaga :  लोहरदगा पुलिस ने अवैध अफीम की खेती व भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कुडू थाना क्षेत्र में 35 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से लगी अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट किया गया.

 

वहींं एक घर से 1.53 कि.ग्रा. अफीम, दो भरठुवा बंदूक और 35 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

 

Uploaded Image

 

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि नामुदाग निवासी मंगल गंझू अपने घर के आसपास अवैध रूप से अफीम (पोस्ता) की खेती और संग्रह कर रखा है.

 

इस सूचना के आधार पर कुडू थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया. इसके बाद कुडू सीओ संतोष उरांव सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस जब मंगल गंझू के घर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला मिला, लेकिन कोई सदस्य मौजूद नहीं था.

 

इसके बाद राजपत्रित पदाधिकारी की मौजूदगी में घर की विधिवत तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिस ने तीन स्टील के गिलास में लगभग 950 ग्राम सूखा अफीम और चार स्टील के गिलास में करीब 580 ग्राम गीला अफीम बरामद किया.

 

कुल मिलाकर ग्लास सहित 1.53 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया. इसके अलावा घर से दो भरठुवा बंदूक और 35 हजार रुपये नगद भी जब्त किए गए. 

 

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, जहां करीब 35 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से अफीम (पोस्ता) की खेती की जा रही थी. पुलिस ने पूरी फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया.


इस मामले में कुडू थाना में NDPS Act की धारा 18/18(b)/22/25 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/35 के तहत कांड संख्या 27/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही