Search

 
 
 

कोडरमा में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की चपेट में ससुर-दामाद की मौत

कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ. जिसमें बाइक सवार ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों के शरीर के क्षत-विक्षत हिस्से सड़क पर बिखर गए.
 

Koderma: कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ. जिसमें बाइक सवार ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों के शरीर के क्षत-विक्षत हिस्से सड़क पर बिखर गए. हादसा कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद के पास दोपहर करीब 3 बजे हुई. 

 

चश्मदीदों के मुताबिक, एक गिट्टी लदा हाइवा डोमचांच से कोडरमा की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने नगरखारा के पास हाइवा को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी बीच बाइकसवार हाइवा की चपेट में आकर उसमें फंस गए. इसके बावजूद हाइवा ड्राइवर ने बाइकसवरों को करीब सौ मीटर तक घसीटता रहा. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लिया. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है. मृतकों की पहचान नवलशाही निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वर ठाकुर और गिरिडीह के चिलगा गांव निवासी 35 वर्षीय सचिन ठाकुर के रूप में हुई है.

 


जानकारी के मुताबिक, सचिन ठाकुर के परिजनों तक हादसे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंची, जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर कपड़ों और बाइक से शवों की शिनाख्त की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, हाइवा को जब्त कर लिया है. चालक और उपचालक (खलासी) को हिरासत में ले लिया है. हादसे के बाद सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई और इलाके में शोक का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही