Search

 
 
 

रांची के गैस गोदामों में भीड़ तो हो रही पर उपभोक्ता लौट रहे खाली हाथ

ईरान-इजरायल के बीच हो रहे युद्ध का असर देश में देखने को मिल रहा है. झारखंड में भी असर दिखने लगा है. पिछले तीन दिनों से लोगों के घरों तक गैस की सप्लाई बंद हो गई है. उपभोक्ता एजेंसी कार्यालयों में वाइन लगाकर सुबह से शाम तक नजर आ रहे हैं
 

Ranchi : ईरान-इजरायल के बीच हो रहे युद्ध का असर देश में देखने को मिल रहा है. झारखंड में भी असर दिखने लगा है. पिछले तीन दिनों से लोगों के घरों तक गैस की सप्लाई बंद हो गई है. उपभोक्ता एजेंसी कार्यालयों में वाइन लगाकर सुबह से शाम तक नजर आ रहे हैं

 

उपभोक्ता अपने हाथों में गैस बुक लिए हुए सीधे गैस एजेंसी कार्यालय पहुंच रहे हैं. वहां मौजूद कर्मचारियों से बुंकिग कराई जा रही है. एलपीजी गैस जल्द आपूर्ति का आश्वासन मिल रहा है. इधर युद्ध के बाद एलपीजी गैस के साथ ही प्लास्टिक,सरसो और रिफाइन तेलों के दाम में इजाफा देखने को मिल रही है.

 

 

दुकानदारों ने बताया कि पिछले सरसो तेल के टिन 2410 में बेच रहे थे. वहीं अब करीब 2500 रूपये में बेचना पड़ रहा है. इनके साथ ही प्लास्टिक से बने गिलास के दामों में भी दस रूपये की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. जो गिलास 40-45 रूपये में बेच रहे थे. अब वह गिलास 50-55 रूपये में ग्राहकों को देना पड़ रहा है.    

                                            

एक साथ तीन पर्व भी होने से लोग परेशान


कई उपभोक्ता गैस एजेंसी कार्यालय पहुंच रहे थे, इस दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, एजेंसी का बुकिंग नम्बर लेकर घर जा रहे हैं. बुकिंग नेबर पर मिस्ड कॉल नम्बर देने पर कॉल आउट ऑफ रिचेबल बता रहा है. लोगों ने बताया कि ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व आमने-सामने है. ऐसे में लोग परेशान हैं कि आखिर पर्व कैसे मनाएंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही