Search

कोडरमा निगम चुनाव: वार्ड 11 में 10 बजे तक महज 7 वोट पड़े, कई जगह वोट बहिष्कार

Koderma :  डोमचांच नगर पंचायत के दो वार्डों में चुनाव बहिष्कार का असर मतदान के दिन साफ तौर पर देखने को मिला. सोमवार सुबह 10 बजे तक वार्ड संख्या 11 में केवल सात मत पड़े, जबकि वार्ड संख्या 5 में एक भी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा.
 
जानकारी के अनुसार, वार्ड 11 में पड़े अधिकांश वोट बूथ लेवल अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के बताए जा रहे हैं. दोनों वार्डों से वार्ड पार्षद पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था. ऐसे में यहां केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जा रहा है.

पार्षद पद के लिए प्रत्याशी नहीं होने से मतदाताओं में खास उत्साह नहीं दिखा और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही