Search

 
 
 

कोडरमाः 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार

Koderma: कोडरमा के चंदवारा थाना में पदस्थापित दारोगा पवन कुमार राम को एसीबी ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दारोगा ने एक मामले  एक लाख रुपये घूस की मांग की थी. पीड़ित ने इसकी जानकारी एसीबी को दी थी. पीड़ित की शिकायत की जांच के बाद हजारीबाग एसीबी ने यह कार्रवाई की.
 

Koderma: कोडरमा के चंदवारा थाना में पदस्थापित दारोगा पवन कुमार राम को एसीबी ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दारोगा ने एक मामले  एक लाख रुपये घूस की मांग की थी. पीड़ित प्रेमचंद नायक ने इसकी जानकारी एसीबी को दी थी. पीड़ित की शिकायत की जांच के बाद हजारीबाग एसीबी ने यह कार्रवाई की. 

जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम गुरुवार को पहले से चंदवारा थाना के पास पहुंच गयी थी. पीड़ित ने जैसे ही दारोगा को रिश्वत की रकम 15 हजार रुपये दी, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

दारोगा को रंगेहाथ पकड़ने के बाद एसीबी की टीम ने उसके हाथ धुलवाये. हाथ धुलवाने पर उसके हाथ का पानी लाल हो गया. जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी की टीम उसे हजारीबाग स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेश करेगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही