Search

रांची में दारू और कोडरमा में मिठाई दुकान में आयकर सर्वे

Ranchi : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा न रांची और झुमरी तिलैया के व्यापारियों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया है. रांची में अरगोड़ा चौक स्थित शराब साहू वाईन नामक प्रतिष्ठान में आयकर अधिकारियों का दल सर्वे कर रहा है. जबकि आयकर अधिकारियों की एक टीम कोडमा जिले के झुमरी तिलैया में मिठाई दुकान कन्हैया कंफेक्शनरी नाम प्रतिष्ठान में सर्वे शुरू किया है.
 
आयकर विभाग

Uploaded Image

रांची के अरगोड़ा चौक स्थित शराब दुकान लिकर बार.

अरगोड़ा चौक स्थित शराब दुकान के मालिक के नाम वीरेन साहू है, जबकि कन्हैया कंफेक्शनरी के मालिक का नाम अरुण प्रसाद है. रांची स्थित साहू वाईन में रांची की टीम और कोडरमा के झुमरी तिलैया में धनबाद की टीम सर्वे का काम कर रही है. इन दोनों व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपा कर आयकर की चोरी की सूचना के आलोक में सर्वे शुरू किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही