Search

 
 
 

बुंडू नगर पंचायत: कई वार्डों के नतीजे घोषित, कई में रही कांटे की टक्कर

नगर पालिका (आम) निर्वाचन में बुंडू नगर पंचायत और रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए है. बुंडू में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव ने 4007 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश उरांव को 3198 और विजय बड़ाईक को 1942 मत मिले.
 

Ranchi /Bundu : नगर पालिका (आम) निर्वाचन में बुंडू नगर पंचायत और रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए है. बुंडू में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव ने 4007 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश उरांव को 3198 और विजय बड़ाईक को 1942 मत मिले.

 

बुंडू के वार्डों में भी रोचक मुकाबले देखने को मिले. वार्ड-7 से नेपाल दास (638) से विजयी रहे. वार्ड-8 में रवींद्र उरांव ने (513) से जीत दर्ज की. वार्ड-9 में बॉबी कुमार (528) ने सूरज कुमार भगत (468) को हराया. वार्ड-10 में धनंजय प्रमाणिक (354) आगे रहे.

 

वार्ड-11 में राकेश मछुवा (331) ने करीबी मुकाबले में जीत हासिल की. वार्ड-12 से सीमा देवी (238), वार्ड-13 से मंगीता देवी (231), वार्ड-1 से मंजू देवी (256), वार्ड-2 से राधा देवी (510), वार्ड-3 में करिश्मा भगत (358) मात्र 3 वोट से विजयी रहीं. वार्ड-4 में पूजा जायसवाल (291), वार्ड-5 में कमला देवी (447) और वार्ड-6 में अरसद अंसारी (641) विजेता बने.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही