Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम चुनावः मेयर पद पर संजीव सिंह 10 हजार वोट से आगे, काउंटिंग 28 को भी

मेयर पद के लिए अब तक तीन राउंड की मतगणना पूरी हुई है. मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बनाए हुए हैं.तीसरे राउंड यानी पहले दिन की गिनती समाप्त होने तक वह 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में जारी है. पहले दिन की गिनती में सभी पदों के परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं. प्रशासन के अनुसार, मतगणना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहेगी. पहले दिन चिरकुंडा नगर परिषद की मतगणना प्रक्रिया पूरी कर ली गई. यहां अध्यक्ष पद समेत 21 वार्ड पार्षदों के परिणाम घोषित कर दिए गए. अध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी ने जीत दर्ज की. 


वहीं, धनबाद नगर निगम के 55 वार्डों में से आधे से कम वार्डों का ही परिणाम पहले दिन सामने आ सका. मेयर पद के लिए अब तक तीन राउंड की मतगणना पूरी हुई है. मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बनाए हुए हैं.तीसरे राउंड यानी पहले दिन की गिनती समाप्त होने तक वह 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे. उनके चुनावी कैंप में समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा और शुरुआती बढ़त से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया.


जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीसी आदित्य रंजन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धनबाद नगर निगम के वार्डों की मतगणना जारी है. संभावना है कि शनिवार को पूरी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही