Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रगति वाटिका अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने दी जान, पति से विवाद की आशंका

शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार के प्रगति वाटिका अपार्टमेंट से शनिवार को एक 35 वर्षीय महिला ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार के प्रगति वाटिका अपार्टमेंट से शनिवार को एक 35 वर्षीय महिला ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. 

 

मृतका की पहचान डॉक्टर लक्ष्मण सिंह की पत्नी ममता सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय महिला अचानक छत पर पहुंची और देखते ही देखते नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

अपार्टमेंट परिसर में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) भेजा गया,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

 

इस संबंध में थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

 

पुलिस अपार्टमेंट में रहने वालों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई है. फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है. तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही