Search

 
 
 

धनबाद मेयर चुनाव: संजीव सिंह की शानदार जीत

नगर निकाय चुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के बाद महापौर पद के चुनाव में तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है. सातवें राउंड की गिनती तक संजीव सिंह 92,932 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव की मतगणना के आठवें राउंड के बाद महापौर पद के चुनाव में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई रही है. आठवें राउंड की गिनती के बाद संजीव सिंह 1,04,731 मत लाकर जीत के करीब है्ं.  सिर्फ घोषणा बाकी है. वहीं चंद्रशेखर अग्रवाल 76,207 वोट लाकर दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि संजीव सिंह की जीत की  आधिकारिक घोषणा बाकी है.

 

यह मेरी नहीं, जनता की जीत- संजीव सिंह

सातवें राउंड में प्रचंड बढ़त मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए संजीव सिंह ने इसे धनबाद की जनता की जीत बताया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे धनबाद नगर निगम क्षेत्र की जनता का चुनाव था.

 

उन्होंने यह भी कहा कि मैं पिछले कई दिनों से कह रहा था कि धनबाद की जनता अपना मेयर पहले ही तय कर चुकी है. मतगणना आगे बढ़ने के साथ स्थिति साफ होती गई और परिणाम उसी दिशा में दिख रहा है.

 

जनता ने अपना मेयर चुन लिया है अब परिणाम सिर्फ औपचारिकता भर है. संजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल के प्रत्याशी नहीं बल्कि जनता समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे. मैंने पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि मैं जनता समर्थित उम्मीदवार हूं. आज का रुझान उसी जनसमर्थन का प्रमाण है.

 

विकास होगी पहली प्राथमिकता

अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन वार्डों और क्षेत्रों से उन्हें बढ़त मिली है वहां विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. जिन लोगों ने हम पर भरोसा जताया उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी पहली जिम्मेदारी होगी. जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही असली परीक्षा है.

 

उन्होंने पूरे धनबाद नगर निगम क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह चुनाव व्यवस्था में बदलाव का संदेश है और एक नई दिशा की शुरुआत है. अंत में उन्होंने कहा कि अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा परिणाम घोषित होने के बाद करेंगे. 

 

सातवें राउंड के बाद महापौर प्रत्याशियों को प्राप्त मत

निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से सातवें राउंड के आधिकारिक आंकड़े जारी किए.

 

प्रमुख प्रत्याशियों को प्राप्त मत इस प्रकार हैं-

संजीव सिंह – 92,932
चंद्रशेखर अग्रवाल – 68,028
शमशेर आलम अंसारी – 50,750
संजीव कुमार – 49,948
प्रकाश कुमार – 19,205
इंदु देवी – 13,513
शांतनु कुमार चंद्रा – 5,052
रवि चौधरी – 4,531
अमित कुमार अग्रवाल – 4,379
राहुल कुमार चौहान – 3,882

अन्य प्रत्याशियों को भी विभिन्न मत प्राप्त हुए हैं.

 

अब तक की स्थिति

सातवें राउंड तक कुल 3,86,235 मतों की गणना पूरी हो चुकी है जबकि 26,110 मत रिजेक्ट घोषित किए गए हैं. अब तक के रुझानों में संजीव सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली है.

 

आगामी राउंड की मतगणना के बाद अंतिम तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी लेकिन फिलहाल चुनावी माहौल में संजीव सिंह समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. धनबाद नगर निगम में अब सबकी निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं जो औपचारिक घोषणा के साथ सामने आएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही