Search

 
 
 

धनबादः छठे राउंड की काउंटिंग के बाद चंद्रशेखर अग्रवाल ने संजीव सिंह को दी जीत की बधाई

छठे राउंड की मतगणना के बाद आए रुझानों में संजीव सिंह ने मजबूत बढ़त कायम कर ली. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. चंद्रशेखर अग्रवाल ने लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए संजीव सिंह को शुभकामनाएं दीं.
 
संजीव सिंह.

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना के छठे राउंड में सियासी माहौल बदल गया. चुनावी मुकाबले में स्पष्ट बढ़त बनाने वाले मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह को उनके प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल ने जीत की बधाई दी.


छठे राउंड की मतगणना के बाद आए रुझानों में संजीव सिंह ने मजबूत बढ़त कायम कर ली. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. चंद्रशेखर अग्रवाल ने लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए संजीव सिंह को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है. उन्होंने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और इसमें जनता का निर्णय ही अंतिम होता है. 

 

इधर, संजीव सिंह के समर्थकों में उत्साह का माहौल है. मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत की खुशी मना रहे हैं. हालांकि अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा की प्रक्रिया जारी है. लेकिन छठे राउंड के बाद आए रुझानों ने मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ कर दी है. शहरवासियों की नजर अब आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही