Search

 
 
 

धनबाद में बीसीसीएल खदान धधका, गैस रिसाव से फूलने लगी सांस, लोगों ने किया सड़क जाम

Dhanbad: धनबाद में एक बार फिर खदानों की भूमिगत आग और जहरीली गैस रिसाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एरिया-4 अंतर्गत संचालित भूमि आउटसोर्सिंग खदान में अचानक आग भड़क उठी, जिससे काला धुआं और जहरीली गैस निकलने लगी. इस घटना से आसपास के लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है.
 

Dhanbad: धनबाद में एक बार फिर खदानों की भूमिगत आग और जहरीली गैस रिसाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एरिया-4 अंतर्गत संचालित भूमि आउटसोर्सिंग खदान में अचानक आग भड़क उठी, जिससे काला धुआं और जहरीली गैस निकलने लगी. इस घटना से आसपास के लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है.


घटना तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खदान की है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जमीन के भीतर धधक रही आग के कारण धुआं और गैस का रिसाव हो रहा था, लेकिन शनिवार को स्थिति अचानक गंभीर हो गई. काले धुएं का गुबार उठने लगा और बदबूदार गैस फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगीं.

Uploaded Image


आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिजुआ–धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद आग और गैस नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोग लगातार खतरे के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं. 

 

वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने और तथा आग व गैस रिसाव पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया.

 

गौरतलब है कि धनबाद कोलफील्ड क्षेत्र में भूमिगत आग की समस्या वर्षों पुरानी है. समय-समय पर आग और गैस रिसाव की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को गंभीर स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी जोखिमों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही