Search

 
 
 

ईरान ने इजरायल पर 70 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं, हूती और हिज्बुल्लाह भी जंग में कूदे

ईरान के हमले को लेकर इजरायल की आर्मी IDF ने कहा कि ईरान द्वारा इजरायल की ओर दागी गयी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पहचान होने के बाद  देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
 
  • आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला किया है. 
  • ईरानी मिसाइलों की जद में येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह जैसे शहर
  • पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं
  • इजरायल ने एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया

Tehran : इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किये जाने के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों और इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू की हैं.


खबरों के अनुसार ईरान ने शुरुआती दौर में इजरायल पर 70 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. ईरान के हमले को लेकर इजरायल की आर्मी IDF ने कहा कि ईरान द्वारा इजरायल की ओर दागी गयी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पहचान होने के बाद  देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है.


IDF ने कहा कि इजरायल पूरी क्षमता के साथ ईरानी मिसाइलों को नष्ट कर रहा है. मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए इजरायल का डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट हो गया है. ईरानी मिसाइलों की जद में येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह जैसे शहर आये हैं.   लोगों को बम शेल्टर में जाने को कहा गया है. 

 
रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इजरायल में कई धमाके सुने गये है. इजरायल ने एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया है. इजराइल ने नेशनवाइड इमरजेंसी और स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी है.


पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं और लोगों से बॉम्ब शेल्टर के पास रहने को कहा गया है.   इज़राइल पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. 
 
 
खबर है कि इस युद्ध में हूती और हिज्बुल्लाह ईरान के समर्थन में आ गये हैं. जानकारी के अनुसारा यमन से हूतियों ने इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.  लेबनान से आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला किया है. 
 

हालांकि लेबनान के पीएम  ने कहा कि बेरूत किसी को भी देश को युद्ध में नहीं घसीटने की इजाजत नहीं देगा उन्होंने आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह को चेतावनी दी है.


लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम ने एक्स  पर लिखा, मैं सभी लेबनानी लोगों से समझदारी और देशभक्ति से काम लेने की गुज़ारिश करता हूं, लेबनान के हितों को किसी भी दूसरी बात से ऊपर रखें  हम किसी को भी देश को ऐसे एडवेंचर में नहीं घसीटने देंगे जिससे उसकी सुरक्षा और एकता को खतरा हो.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही