Search

ईरान का पलटवार, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर ,UAE के अमेरिकी अड्डों पर मिसाइलें दागी

जानकारी के अनुसार  ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर सहित UAE में मौजूद अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर मिसाइलें दागी है, बहरीन ने कहा कि आइलैंड किंगडम में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए ईरान ने मिसाइल से हमला किया है.
 
Tehran : इजरायल  और अमेरिका दवारा आज शनिवार को  हमला किये जाने से गुस्साये ईरान ने दोनों देशों के खिलाफ पलटवार किया है. खबरों के अनुसार युद्ध की घोषणा करते हुए ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के सात सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.

जानकारी के अनुसार  ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर सहित UAE में मौजूद अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर मिसाइलें दागी है, बहरीन ने कहा कि आइलैंड किंगडम में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए ईरान ने मिसाइल से हमला किया है.  

सूत्रों का कहना है कि ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के सैन्य अड्डों पर भारी संख्या में मिसाइलें दागी है. UAE के अल धफरा एयर बेस सहित कुवैत में मौजूद अमेरिका के आर्मी बेस, सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी बेस, बहरीन के अमेरिकी बेस पर हमला किया गया है. कतर की राजधानी दोहा में  जोरदार धमाके  सुनाई दिये हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही