- ट्रंप ने कहा, अमेरिका ने ईरान में मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस शुरू किये हैं.
- ईरान के राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम नेता अली खामेनेई के आवास पर 7 मिसाइल गिरी
- अमेरिका ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.
Washington : इजरायली हमले के बाद अमेरिका द्वारा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन से ईरान पर भीषण हमला किये जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार यह हमला इजरायल की मदद और ईरान को रोकने के लिए किया गया है. खबरों के अनुसार अब्राहम लिंकन दक्षिण चीन सागर से मिडिल ईस्ट कुछ सप्ताह पहले पहुंचा था.
#WATCH | US President Donald Trump says, "A short time ago, the United States military began major combat operations in Iran. Our objective is to defend the American people by eliminating imminent threats from the Iranian regime, a vicious group of very hard, terrible people. Its… pic.twitter.com/EJNaBlYWCm
— ANI (@ANI) February 28, 2026
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अमेरिका ने ईरान में मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस शुरू किये हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि हमारे सैन्य अभियानों का उद्देश्य अमेरिकी जनता की रक्षा करना और ईरानी खतरों को खत्म करना है.
ट्रंप ने ईरानी शासन को बहुत कठोर और खतरनाक समूह करार देते हुए चेताया कि अमेरिका ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. आरोप लगाया कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम फिर से खड़ा करने की कोशिश में है. लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है,
इस क्रम में ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान की मिसाइल इंडस्ट्री को मिट्टी में मिला देगा. ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर देंगे. परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे. ट्रंप ने ईरानी सेना आईआरजीसी से सरेंडर करने को कहा.
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई हवा और समुद्र दोनों रास्तों से की जा रही है. बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने सैन्य संसाधनों की भारी तैनाती की है. मध्य पूर्व में दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल USS Gerald R. Ford और USS Abraham Lincoln तैनात हैं.
Ford अमेरिका का सबसे नया और दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर है, जिसमें परमाणु रिएक्टर लगा है. वह 75 से ज्यादा सैन्य विमानों को ले जा सकता है. परमाणु ऊर्जा से संचालित अब्राहम लिंकन पर 90 सैन्य विमान तैनात है.
सूत्रों की मानें तो ईरान पर इजरायल और अमेरिका द्वारा भीषण हमला किये जाने के क्रम में इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है. ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर पर भी हमला किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार हमला होने से पूर्व ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम नेता अली खामेनेई के आवास पर 7 मिसाइल गिरी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment