- तेहरान के मध्य हिस्से में कम से कम तीन जोरदार विस्फोट की आवाज आयी
- इजरायली सैन्य कार्रवाई से कूटनीतिक प्रयासों पर प्रश्नचिह्न खडा हो गया हैं
- ईरानी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर हमले की पुष्टि नहीं की है
Tel Aviv : इजरायल द्वारा ईरान पर आज शनिवार सुबह बड़ी सैन्य कार्रवाई किये जाने की खबर है. इजरायल ने इसे प्रीवेंटीव अटैक करार दिया है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने इस ऑपरेशन की पुष्टि कर दी है.
#WATCH | Tehran, Iran | Israel has launched a preventative missile attack against Iran, the Israeli defence minister said; visuals of the aftermath of the strike in Iran as a plume of smoke billows into the sky
The U.S. participated in the (Iran) attack and was also carrying out… pic.twitter.com/tzfR1WnDhO
— ANI (@ANI) February 28, 2026
इस हमले के साथ इजरायली सेना ने अपने नागरिकों के लिए प्रोएक्टिव अलर्ट जारी कर देश भर में सायरन बजाये, इसका मतलब यह कि इजरायली नागरिक संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पूर्व सुरक्षित स्थानों की शरण ले सकें
सूत्रों के अनुसार आज सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके सुने गये ईरानी मीडिया और स्थानीय चश्मदीदों का कहना है कि तेहरान के मध्य हिस्से में कम से कम तीन जोरदार विस्फोट की आवाज आयी. हालांकि ईरानी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर हमले की पुष्टि नहीं की है
सूत्रों का कहना है कि हमला उस वक्त हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही है. जान लें कि गुरुवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी,
आज ही एक और वार्ता प्रस्तावित थी. जानकारों के अनुसार इजरायली सैन्य कार्रवाई से कूटनीतिक प्रयासों पर प्रश्नचिह्न खडा हो गया हैं.
इससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को खतरनाक करार दे चुके हैं. अहम बात यह है कि अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की अनुमति प्रदान की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment