Search

 
 
 

शराब नीति मामला : राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को बरी किया, सीबीआई  हाईकोर्ट पहुंची

सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल अदालत ने अरविंद केजरीवाल सहित अन्य को आज शुक्रवार को यह कहते हुए  बरी कर दिया कि सीबीआई द्वारा लगाये गये आरोपों में कोई दम नहीं है.
 
  • सीबीआई द्वारा लगाये गये आरोपों में कोई दम नहीं है.
  • अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास से पार्टी कार्यालय तक रोड शो किया.
  • केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया.

New Delhi :  दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित अन्य को बरी किये जाने के मामले में नया अपडेट आया है.

 

 

सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल अदालत ने अरविंद केजरीवाल सहित अन्य को आज शुक्रवार को यह कहते हुए  बरी कर दिया कि सीबीआई द्वारा लगाये गये आरोपों में कोई दम नहीं है.


सीबीआई ने इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपनी अपील दायर की है.  राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में प्रथम दृष्टया कोई आपराधिक षड्यंत्र नहीं मिला है.


 बरी किये जाने केफैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास से पार्टी कार्यालय तक रोड शो किया. रोड शो के दौरानहाथ में गदा लेकर समर्थकों का अभिवादन किया. साथ ही केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही