Search

 
 
 

केजरीवाल का बरी होना कांग्रेस को रास नहीं आया, भाजपा को इच्छाधारी नाग करार देते हुए हल्ला बोला

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि प्रतिशोध को शासन का हथियार बनाना और एजेंसियों को औजार के रूप में इस्तेमाल करना, भाजपा का शगल  है.
 

 New Delhi : दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई केस में आज शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किये जाने के मामले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है.

 

 
 कोर्ट ने यह कहते हुए आप नेताओं को बरी कर दिया कि सीबीआई द्वारा लगाये गये आरोपों में कोई दम नहीं है. अरविंद केजरीवाल  का बरी होना कांग्रेस को रास नहीं आया है.   


कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर हल्ला बोला . उन्होंने भाजपा पर करारा हमला करते हुए उसे इच्छाधारी नाग करार दिया.पवन खेड़ा ने तंज कसा कि भाजपा  राजनीतिक दल नहीं है बल्कि रूप बदलने वाला इच्छाधारी नाग है.


पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा अपने लक्ष्य के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है.  उन्होंने कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत नारे का जिक्र किया. 


पवन खेड़ा ने बंगाल की टीएमसी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने 12 वर्षों तक टीएमसी के खिलाफ जहर उगला और अब पीएम प्रशंसा कर रहे हैं.


 उन्होंने कहा कि यह सम्मान के कारण नहीं, बल्कि कांग्रेस पर हमला करने के लिए है.क्योंकि चुनाव(बंगाल में) आ रहे हैं.. पवन खेड़ा ने संदेह जताया कि अब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले तेज हो जायेंगे.

 
कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन ने पूर्व वित्त व गृहमंत्री पी चिदंबरम का जिक्र करते हुए कहा कि तमिलनाडु में चुनाव होने के कारण पहले ही उन पर  कार्रवाई की जा चुकी है.


पवन खेड़ा ने गुजरात और पंजाब चुनाव का उल्लेख करते हुए उसे अरविंद केजरीवाल के बरी होने से जोड़ा. उन्होंने इसे भाजपा की रणनीति करार दिया.  पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि प्रतिशोध को शासन का हथियार बनाना और एजेंसियों को औजार के रूप में इस्तेमाल करना, भाजपा का शगल  है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही