Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केजरीवाल शराब नीति मामले में बरी, कहा, पीएम मोदी, अमित शाह देश से माफी मांगें, दिल्ली में चुनाव कराने की चुनौती दी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है. एक पैसा नहीं कमाया. कोर्ट के ऑर्डर से आज यह साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है.
Advertisement
Advertisement
  • केजरीवाल ने कहा, जज साहब ने बहुत हिम्मत दिखाई है
  • सभी संस्थाओं को डराया जा रहा है
  • साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है

New Delhi : दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया, बीआरएसी  एमएलसी के कविता  को बरी किये जाने के बाद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला. इससे पहले आम आजमी पार्टी ने  विजय मार्च निकाला.

 

 

 
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा था. केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिया. कहा कि दोनों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. आरोप लगाया कि दोनों ने आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने का षड्यंत्र रचा. 

 

केजरीवाल ने कहा कि मैं पीएम मोदी को दिल्ली में नये सिरे से चुनाव कराने की चुनौती देता हूं, कहा कि अगर भाजपा 10 से ज्यादा सीटें जीतती है, तो वे राजनीति छोड़ देंगे. 

 

अरविंद केजरीवाल ने इस क्रम में कहा कि मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है. एक पैसा नहीं कमाया. कोर्ट के ऑर्डर से आज यह साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है. 
 

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला दिया है. उन्होंने ज्यूडिशरी  और जज को धन्यवाद देते हुए कहा, आज जबकि सभी संस्थाओं को डराया जा रहा है, ऐसे में जज साहब ने बहुत हिम्मत दिखाई है. केजरीवाल ने अपने  वकीलों को भी  धन्यवाद दिया. 

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करते हुए मोदी सरकार द्वारा  हम पर शराब घोटाले आरोप लगाया गया. कहा कि सीबीआई और ईडी ने चार्जशीट दायर की.


केजरीवाल ने कहा कि  कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि  इस मामले में इतने सबूत नहीं कि मुकदमा चलाया जाये.  कोर्ट ने इसे फर्जी केस करार दिया है. 

 

केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी हल्ला बोला. कहा कि केजरीवाल जेल गया. पूछा कि क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह, मनीष सिसोदिया के जेल जाने की बात कहते हुए पूछा, क्या राहुल गांधी जेल गया? सोनिया गांधी जेल गयी. कहा कि कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती? 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही