Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केजरीवाल. मनीष सिसोदिया को बरी किये जाने के फैसले के खिलाफ सीबीआई  हाईकोर्ट जायेगी

भाजपा सांसद ने कहा कि सबूतों को नष्ट करने के इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सीबीआई उचित कदम उठायेगी. आप सांसद ने कहा, अगर प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए. अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार से भी माफी मांगनी चाहिए.
Advertisement
Advertisement
  • सीबीआई ने कहा, कोर्ट द्वारा जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को अनदेखा किया गया
  • सुधांशु त्रिवेदी ने कहा इस केस में सैकड़ों की संख्या में मोबाइ, सिम कार्ड नष्ट कर दिये गये.
  • संजय सिंह ने कहा, राजनीति का घिनौना खेल लंबे समय तक नहीं चल सकता

NewDelhi : दिल्ली के शराब नीति मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा  दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बरी किये जाने के फैसले के खिलाफ सीबीआई उच्च न्यायालय में अपील करेगी.  

 

 

 
सीबीआई के अनुसार कोर्ट द्वारा जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को अनदेखा किया गया है या केस में सही ढंग से विचार नहीं किया गया है.


बता दें कि अब यह मामला जांच एजेंसी, सीबीआई  के लिए बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण हो गया है. 


सीबीआई का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने जो निर्णय दिया है, उसमें तथ्यों और साक्ष्यों को अच्छी तरह से परखा नहीं गया है. सीबीआई के अनुसार इस मामले में न्याय की उचित प्रक्रिया सुनिश्चित करने और सही निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए उच्च न्यायालय में अपील करना अत्यावश्यक हो गया है. 


भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि निचली अदालत ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया है, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, इस फैसले से  जांच खत्म नहीं हो जाती. कहा कि CBI  इस मामले में पूरी जांच को गंभीरता से आगे बढ़ायेगी. 

 


श्री  त्रिवेदी ने कहा कि सबूतों के अभाव में निचली अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है. यह एक तकनीकी विषय है,उन्होंने याद दिलाया कि  इस केस में सैकड़ों की संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड नष्ट कर दिये गये.

 

 भाजपा सांसद ने कहा कि सबूतों को नष्ट करने के इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सीबीआई उचित कदम उठायेगी. कहा कि जहां तक पार्टी का सवाल है, वह सभी विवरण होने के बाद  जवाब देगी. पूछा कि यदि सभी आरोप निराधार थे, तो अदालत ने उन्हें फ्रेम करने की अनुमति कैसे दी?


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सरकारी स्कूलों पर काम कर रही थी. लेकिन  हमें साजिश के तहत बदनाम किया गया. दिल्ली की सत्ता से हटाने की कोशिश की गयी. 
.

आप सांसद ने कहा,  प्रधानमंत्री को  देश से माफी मांगनी चाहिए.  अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार से भी माफी मांगनी चाहिए.  


संजय सिंह ने कहा कि राजनीति का यह घिनौना खेल लंबे समय तक नहीं चल सकता.  सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन हार नहीं सकता. आज सत्य की जीत हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही