Search

 
 
 

धनबाद निगम चुनाव: चौथे राउंड के बाद भी संजीव सिंह पहले स्थान पर काबिज, 15,071 वोट रिजेक्ट

नबाद नगर निगम में महापौर (मेयर) पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है. चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है.
 

Dhanbad :  धनबाद नगर निगम में महापौर (मेयर) पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है. चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है.

 

सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो के निर्देश पर निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं.  चौथे राउंड तक की गिनती में मुकाबला रोचक बना हुआ है.

 

संजीव सिंह का दबदबा कायम

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, संजीव सिंह 54,076 वोट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं. वहीं चंद्र शेखर अग्रवाल 37,456 वोट के साथ दूसरे और संजीव कुमार 29,644 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं. शमशेर आलम अंसारी को 28,727 वोट मिले हैं, जिससे वे भी मजबूत स्थिति में बने हुए हैं.

 

बता दें कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें अब अगले राउंड के परिणामों पर टिकी हैं.अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में बदलाव संभव है जिससे चुनावी रोमांच और बढ़ गया है.

 

 

चौथे राउंड के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट

प्रत्याशी का नाम वोट 
अमित कुमार अग्रवाल 2,608
आकाश दुसाध 1,879
इंदु देवी 7,763
उमेश पासवान 1,526
कुसुम देवी 1,983
चंद्र शेखर अग्रवाल 37,456
जावेद इकबाल 2,372
दिलीप कुमार 1,499
दीनानाथ ठाकुर 1,237
नवल किशोर पासवान 1,391
मो. परवेज खान 1,608
प्रकाश कुमार 9,119
बिनोद कुमार सिंह 1,432
भृगुनाथ भगत 1,624
मुकेश कुमार पांडेय 977
यौगेंद्र प्रधान 590
रवि चौधरी 2,625
रवि बुंदेला 1,937
राजकुमार कनौजिया 727
राम विनय सिंह 1,008
राहुल कुमार चौहान 2,095
मो. रुस्तम अंसारी 1,778
लक्ष्मी देवी 1,542
शमशेर आलम अंसारी 28,727
शांतनु कुमार चंद्रा 3,159
शिल्पी शर्मा 885
संजीव कुमार 29,644
संजीव सिंह 54,076
के.सी. सिंहराज 1,076
चौथे राउंड का टोटल 2,19,414
वोट रिजेक्ट 15,071

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही