Search

 
 
 

धनबादः मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज

संजीव सिंह ने विभिन्न स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. इसके साथ ही कई स्थानों पर चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है. मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए तूफानी दौरा किया .वासेपुर, भूली, झारखंड मोड़, हीरापुर, जगजीवन नगर और सरायढेला समेत कई इलाकों में पहुंचकर उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और समर्थन मांगा.


दौरे के क्रम में संजीव सिंह ने विभिन्न स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. इसके साथ ही कई स्थानों पर चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया.


हर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दिया. संजीव सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद स्वच्छता, पेयजल, सड़क, रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे. जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही