Search

धनबाद नगर निकाय चुनावः तीसरे राउंड में भी संजीव सिंह आगे, 11464 वोट रिजेक्ट

Dhanbad:  धनबाद नगर निगम में महापौर (मेयर) पद के लिए जारी मतगणना के तीसरे राउंड के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों की आधिकारिक संख्या जारी कर दी गई है. निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से तीसरे चरण की मतगणना के आंकड़े सार्वजनिक किए है..

 

तीसरे राउंड की गिनती के बाद महापौर पद के प्रमुख प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. अब तक की गिनती में संजीव सिंह 40,883 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. उनके पीछे चंद्रशेखर अग्रवाल को 28,298 मत तथा संजीव कुमार को 21,882 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं शमशेर आलम अंसारी को 21,612 मत मिले हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

 

तीसरे राउंड में कुल 1,64,980 मतों की गिनती

तीसरे राउंड के बाद तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होती दिख रही है. हालांकि अभी भी आगे के राउंड की मतगणना शेष है. सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर अब आगामी राउंड के नतीजों पर टिकी हुई है. प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जारी है.

 

तीसरे राउंड के बाद प्रत्याशियों को मिले मत इस प्रकार हैं

अमित कुमार अग्रवाल 2,049
आकाश दुसाध 1,476
इंदु देवी 6,075
उमेश पासवान 1,138
कुसुम देवी 1,442
चंद्र शेखर अग्रवाल  28,298
जावेद इकबाल 1,931
दिलीप कुमार 1,152
दीनानाथ ठाकुर 931
नवल किशोर पासवान 1,049
मो. परवेज खान 1,258
प्रकाश कुमार 6,310
बिनोद कुमार सिंह 1,104
भृगु नाथ भगत 1,230
मुकेश कुमार पांडेय 758
यौगेंद्र प्रधान 459
रवि चौधरी 1,976
राजकुमार कनौजिया 585
रवि बुंदेला 1,391
राम विनय सिंह 781
राहुल कुमार चौहान 1,645
मो. रुस्तम अंसारी 1,279
लक्ष्मी देवी 1,185
शमशेर आलम अंसारी 21,612
शांतनु कुमार चंद्रा 2,108
संजीव कुमार 21,882
शिल्पी शर्मा 680
संजीव सिंह 40,883
के.सी. सिंहराज 849

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp