Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनावः चिरकुंडा नप अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी की शानदार जीत

चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी ने 4557 वोट लाकर शानदार जीत दर्ज की है. निर्वाची पदाधिकारी एडीएम सप्लाई मो. जियाउल अंसारी ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.
 

Dhanbad : धनबाद जिला नगर निकाय चुनाव में चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी ने 4557 वोट लाकर शानदार जीत दर्ज की है. निर्वाची पदाधिकारी एडीएम सप्लाई मो. जियाउल अंसारी ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.


अध्यक्ष पद की मतगणना में कुल 22,545 मतों की गिनती की गई, जिनमें 1,692 मत रद्द कर दिए गए. अध्यक्ष पद पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें सुनीता देवी को 4557 वोट, शुक्ला राय को 3498, बर्नाली बाउरी को 3232, शाहिना प्रवीन को 2643, रिंकी खान को 1470, सुनीता सिंह को 1111, मंजू बाउरी को 834, मीना देवी को 795, नेहा झा को 673, मंजू देवी को 600, मालती देवी को 544, प्रिया सिंह को 475 व सरिता देवी को 421 मत प्राप्त हुए. अंततः सुनीता देवी ने सर्वाधिक मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.


नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि वह नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण व पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देंगी. उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही